जयपुर | राजस्थान अस्पताल के वरिष्ठ रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. जितेश जैन को 19-20 सितंबर को जर्मनी में होने वाले अंतरराष्ट्रीय नी रिप्लेसमेंट सेमिनार में आमंत्रित किया गया है। इसमें 15 से अधिक देशों के विशेषज्ञ शामिल होंगे। डॉ. जैन रोबोटिक फंक्शनल अलाइनमेंट तकनीक पर व्याख्यान देंगे और रि-लाइव सर्जरी भी होगी।


