शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी:चौथ माता तालाब पाल के नीचे मिला युवक का शव

चौथ का बरवाड़ा कस्बे में स्थित चौथ माता सरोवर की पाल के नीचे एक युवक का शव मिला है। युवक के पास से शराब की थैली मिलने के चलते यह प्रयास लगाया जा रहा है कि वह नशे की हालत में 15 फीट ऊंची तालाब की पाल से गिरा है। जिसके चलते उसकी मृत्यु हो गई। सुबह जब लोगों ने शव को पड़ा देखा तो इसकी सूचना चौथ का बरवाड़ा पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव का अपने कब्जे में ले लिया है और इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। चौथ माता सरोवर की पाल के नीचे चौथ माता मेला कैंप के पास लोगों ने एक युवक को अचेत अवस्था में पड़ा हुआ देखा। जब कोई मूवमेंट नहीं हुआ तो इसकी सूचना चौथ का बरवाड़ा पुलिस को दी गई। साथ ही मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। मौके पर पहुंची चौथ का बरवाड़ा पुलिस ने शव को ग्रामीणों की सहायता से एक निजी वाहन में रखवा कर चौथ का बरवाड़ा सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया है। शिनाख्त में जुटी पुलिस चौथ का बरवाड़ा थाने के हीरालाल ने बताया कि शव की पहचान की जा रही है। मृतक के पास से एक मोबाइल मिला है। वह डिस्चार्ज है। उसे चार्ज किया जा रहा है। उसके आधार पर उसकी पहचान के लिए कांटेक्ट किया जाएगा। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *