राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से मंगलवार देर शाम 41 आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी गई। जिसका असर सवाई माधोपुर जिले पर भी दिखाई दिया। तबादला सूची में जिले के दो उपखंड अधिकारी बदले गए हैं। सूची में खंडार और चौथ का बरवाड़ा उपखंड के उपखंड अधिकारियों के तबादला किए गए हैं। जोगेंद्र सिंह होंगे चौथ का बरवाड़ा एसडीएम, सुशीला मीणा को खंडार लगाया तबादला सूची में जोगेन्द्र सिंह उपखंड अधिकारी परबतसर डीडवाना को चौथ का बरवाड़ा उपखंड अधिकारी के पद पर लगाया है। जबकि चौथ का बरवाड़ा उपखंड अधिकारी रहे दामोदर सिंह को उपायुक्त जयपुर विकास प्राधिकरण के पद पर लगाया है। इसी तरह उपखंड अधिकारी खंडा ज्योत्स्ना खेड़ा का तबादला उपखंड अधिकारी खंडेला सीकर के पद पर किया गया है। जबकी सुशीला मीणा को चौथ का बरवाड़ा उपखंड अधिकारी के पद पर लगाया गया है। सुशीला मीणा वर्तमान में सहायक निदेशक लोकसेवाएं जयपुर के पद पर कार्यरत थी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले हालही में आर ए एस की जंबो लिस्ट जारी की गई थी। जिसमें जिले की अधिकारी इधर उधर हुए थे।


