बाड़मेर जिले की चौहटन पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 71.23 ग्राम स्मैक बरामद की है। वहीं चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ड्रग्स में उपयोग में ली गई दो बाइक को भी जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से अवैध मादक-पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि सणाऊ गांव में बिना नंबरी बाइक पर युवक ड्रग्स लेकर आ रहे है। इस पर सणाऊ गांव सरहद पर चौहटन थाना की टीम ने नाकाबंदी की गई। इस दौरान बिना नंबरी बाइकों को रुकवाया गया। पूछताछ करने पर युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस टीम युवकों की तलाशी ली गई। उनके पास से 71 ग्राम 23 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक मिली। वहीं आरोपी गोविंद पुत्र अमराराम निवासी चौहटन आगौर, जगदीश पुत्र हीराराम निवासी भाखरपुरा केरनाडा चौहटन, भैराराम पुत्र फगलुराम निवासी हाथीतला पुलिस थाना सदर, महेश पुत्र उदाराम निवासी भाखारपुरा केरनाडा को डिटेन किया गया। चौहटन थानाधिकारी राजूराम बामणिया ने बताया- चारों आरोपियों के खिलाफ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं, बिना नंबरी दो बाइक को जब्त किया गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से मादक-पदार्थ कहां से लेकर आए और किसको देने वाला था इसको लेकर पूछताछ कर ही है। कार्रवाई में कांस्टेबल रमेश कुमार,देवाराम, हड़वंताराम,हरलाल शामिल रहे।


