त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा पुणे-सांगानेर, वडोदरा-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।दोनों ट्रेनें कोटा मंडल के स्टेशनों से होकर गुजरेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 01411 (पुणे–सांगानेर) 25 सितंबर से 6 नवंबर तक प्रत्येक हर गुरुवार एवं रविवार को कुल 13 फेरे करेगी। यह ट्रेन पुणे स्टेशन से सुबह 9.45 बजे रवाना होगी। अगले दिन 1.03 बजे भवानीमंडी, 1.28 बजे रामगंजमंडी, 2.45 बजे कोटा व 4.20 बजे सवाई माधोपुर स्टेशनों पर ठहरते हुए सुबह 6.45 बजे सांगानेर पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 01412 (सांगानेर–पुणे) 26 सितंबर से 7 नवंबर तक हर शुक्रवार एवं सोमवार को कुल 13 फेरे करेगी। यह ट्रेन सांगानेर स्टेशन से 11.35 बजे रवाना प्रस्थान करेगी। दोपहर 1.40 बजे सवाई माधोपुर, 3.10 बजे कोटा, 4.18 बजे रामगंजमंडी व 4.43 बजे भवानी मंडी स्टेशन पर ठहरते हुए अगले दिन सुबह 9.30 बजे पुणे पहुंचेगी। इस गाड़ी का रास्ते में दोनों दिशाओं में पुणे, कल्याण जंक्शन, भिवंडी रोड, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा जंक्शन एवं सवाई माधोपुर स्टेशनों पर ठहराव होगा। इस विशेष ट्रेन में 6 शयनयान श्रेणी, 6 सामान्य श्रेणी एवं 4 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे। वडोदरा–गोरखपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन, कोटा मंडल के कोटा, गंगापुर सिटी व भरतपुर स्टेशनों से गुजरेगी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09111 (वडोदरा–गोरखपुर) का संचालन 20, 27 सितंबर, 4, 11, 18, 25 अक्टूबर व 1, 8, 15, 22, 29 नवंबर को कुल 11फेरे करेगी। ट्रेन वडोदरा स्टेशन से हर शनिवार शाम 7.00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मार्ग में रविवार को 2.40 बजे कोटा, 4.50 बजे गंगापुर सिटी एवं 6.05 बजे भरतपुर स्टेशनों पर ठहरते हुए रविवार रात 11.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09112 (गोरखपुर–वडोदरा) का संचालन दिनांक 22,29 सितंबर, 6, 13, 20, 27 अक्टूबर, 3,10,17,24 नवंबर व 1 दिसंबर तक कुल 11 फेरे करेगी।यह ट्रेन गोरखपुर स्टेशन से हर सोमवार सुबह 5.00 बजे रवाना होगी। अगले दिन मंगलवार सुबह 8.00 बजे वडोदरा पहुंचेगी। इस गाड़ी का रास्ते में दोनों दिशाओं में वडोदरा, गोधरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, भरतपुर, इदगाह, टुंडला, शिकोहाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कानपुर, मनक नगर, बदशाह नगर, बाराबंकी, गोंडा व बस्ती स्टेशनों पर ठहराव होगा।


