सवाई माधोपुर में विधायक के सामने ग्रामीणों ने बताई समस्याएं:सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई, MLA ने अधिकारी को निर्देश दिए

चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति में मंगलवार को साधारण सभा की बैठक में मुख्य रूप से सफाई व्यवस्था का मुद्दा छाया रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने कस्बे में बिगड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर नाराज की जताई। जिस पर विधायक जितेंद्र गोठवाल ने पंचायत समिति के अधिकारियों को ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की निर्देश दिए। यहां समस्या सुनने के बाद विधायक ने बलरिया मार्ग पर निर्माणाधीन CHC का जायजा लिया और गुणवत्ता की जांच की। साथ ही भगवतगढ़ में जल समस्या को लेकर भी अधिकारियों की बैठक ली। विधायक के सामने जताई नाराजगी पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक प्रधान संपत पहाड़िया की अध्यक्षता में शुरू हुई। सुबह 11:00 विधायक जितेंद्र गोठवाल पहुंचे। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने कस्बे एवं आसपास की समस्याएं उठाना शुरू कर दिया। सबसे ज्यादा नाराजगी सफाई व्यवस्था को देखने में मिली। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले डेढ़ महीने से ठेकेदार के अधीन जब से सफाई व्यवस्था गई है। पूरे कस्बे में सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं तथा बार-बार पंचायत प्रशासन को शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस पर विधायक ने विकास अधिकारी इंद्रराज मीणा को निर्देश दिया कि ठेकेदार को नोटिस देकर उसे ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की जाए। साथ ही अब तक जो कार्य हुआ है। उसकी जांच भी करते हुए पूर्व में लगे सफाई कर्मचारियों की समस्या सहानुभूति पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण भी किया जाए। पंचायत समिति की बैठक में प्रधान संपत पहाड़िया ने पंचायत समिति द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्य की जानकारी दी। समस्याएं भी दर्ज करवाई इस दौरान पानी एवं अन्य समस्या को लेकर भी लोगों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराई। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर निस्तारण होना जरूरी है। यदि ऐसा नहीं होता है तो कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने भगवतगढ़ में जल भराव की समस्या पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए समस्या समाधान की बात कही। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बाबू लाल सैनी, मनराज गुर्जर, महामंत्री सुशील जैन, रामबिलास गुर्जर, प्रेम प्रकाश शर्मा पूर्व सरपंच, बन्नू तिवाड़ी, रमेश सेनी, घनश्याम गुर्जर, लादू गुर्जर, करतार सिंह, मूल चंद, गोपाल गुर्जर आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *