हॉस्टल मालिक ने पिस्टल दिखाकर छात्रों और वार्डन को धमकाया:केले के छिलके फेकने को लेकर हुआ विवाद

कोटा के बोरखेड़ा थाना इलाके के कोरल पार्क में देर रात एक गर्ल्स हॉस्टल मालिक ने दूसरे बॉयज हॉस्टल के वार्डन, उसकी पत्नी और छात्रों को बंदूक दिखाकर धमकाया। घटना 15 सितंबर रात 10 बजे की है। वारदात का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ। वार्डन महेंद्र गोचर ने बताया कि विवाद की शुरुआत तब हुई, जब बॉयज हॉस्टल के कुछ छात्रों ने गलती से गर्ल्स हॉस्टल की बालकनी में केले का छिलका फेंक दिया। इस पर गर्ल्स हॉस्टल प्रशासन ने SWS को सूचना दी। SWS के सामने छात्रों ने माफी भी मांग ली थी और मामला वहीं समाप्त हो गया था। लेकिन बाद में गर्ल्स हॉस्टल का मालिक भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए बॉयज हॉस्टल में घुस आया। यहां उसने वार्डन महेंद्र, उनकी पत्नी और छात्रों को धमकाया और लाइसेंसी बंदूक लहराते हुए जान से मारने की धमकी तक दे डाली। पीड़ित वार्डन और उनकी पत्नी ने तुरंत बोरखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। घटना के बाद हॉस्टल में रह रहे छात्र दहशत में हैं और उन्होंने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। थानाधिकारी देवेश भारद्वाज ने बताया कि बॉयज हॉस्टल के लड़कों ने गर्ल्स हॉस्टल की लड़की के बालकनी पर केले का छिलका फेंका बाद में बॉयज हॉस्टल मलिक वहां पहुंच गया बॉयज हॉस्टल वार्डन ने शिकायत दी है जिस पर जांच की जा रही है और जो वीडियो है उसकी भी जांच कर रहे हैं। हॉस्टल मालिक के पास लाइसेंसी बंदूक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *