उज्जैन में भाकिसं ने लैंड-पुलिंग एक्ट के विरोध में किया-प्रदर्शन:चेतावनी- सिंहस्थ को रेगिस्तान का रण मत बनाओ, वरना परिणाम अच्छा नहीं होगा

भारतीय किसान संघ ने मंगलवार को उज्जैन में लैंड पुलिंग एक्ट खत्म करने समेत 15 से ज्यादा मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने चेतावनी दी कि सिंहस्थ सिटी बसाने के नाम पर किसानों की जमीन जबरन न छीनी जाए। बोले—“अब तक एक साल के लिए जमीन लेकर सिंहस्थ होता आया है, वैसा ही हो। सिंहस्थ को रण मत बनाओ, वरना नतीजा अच्छा नहीं होगा।” सुबह सामाजिक न्याय परिसर से शुरू हुई रैली में 5 हजार से अधिक किसान, करीब 2 हजार ट्रैक्टर और हाथों में तख्तियां लेकर निकले। कोई प्याज की माला पहने था तो कोई हल उठाए बलराम के रूप में। 3 किमी लंबी रैली से शहर जाम हो गया। सभा में मिश्र ने कहा—मोदी सरकार किसानों के लिए विदेशी ताकतों से लड़ रही है, पर मप्र सरकार किसानों से लड़ाई की तैयारी में है। प्रदेशाध्यक्ष कमलसिंह आंजना व अन्य नेताओं ने भी कहा कि किसान जान दे देंगे, पर जमीन नहीं देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *