CM डॉ. मोहन यादव का MYH का दौरा संभावित:अस्पताल में सफाई अभियान, रात में कलेक्टर ने किया निरीक्षण

सेवा पखवाड़े के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर के सरकारी एमवाय अस्पताल का निरीक्षण कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के चलते अस्पताल की सफाई की जा रही है। कलेक्टर शिवम वर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने मंगलवार रात अस्पताल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज और जिलों के प्रमुख अस्पतालों में व्यापक सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। सीएम अस्पताल की ओपीडी सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण कर सकते हैं। इसलिए सभी जगह सफाई की गई है। सेवा पखवाड़े के दौरान अस्पतालों से कचरा और अनुपयोगी सामान प्राथमिकता से हटाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अभियान का निरीक्षण और निगरानी करें। पहली बार एमवाय आ रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री बनने के बाद एमवाय अस्पताल पहली बार पहुंचेंगे। वे यहां कुछ देर रुकेंगे भी। बता दें कि 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक प्रदेश में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का संचालन भी किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। विभिन्न रोगों की जांच के साथ ही आमजन को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *