शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के SNCU वार्ड में चूहा:नवजात शिशुओं के बीच देखा गया, वीडियो सामने आया

शिवपुरी में सोशल मीडिया पर कई लोग एक वीडियो शेयर कर रहे हैं। वीडियो में मेडिकल कॉलेज शिवपुरी के SNCU वार्ड में एक चूहा उछलकूद करता हुआ नजर आ रहा है। यह वीडियो वार्ड के ही स्टाफ द्वारा बनाया गया बताया जा रहा है, ताकि किसी भी संभावित घटना से पहले प्रबंधन अलर्ट हो सके और खामियों को दूर किया जा सके। जानकारी के मुताबिक, वायरल हुआ यह वीडियो महज 4 सेकेंड का है। इसमें PIDEA वार्ड SNCU में बच्चों का उपचार चल रहा है, इसी दौरान अचानक एक चूहा वार्ड में दौड़ लगाता हुआ दिखाई देता है। इंदौर की घटना के बाद उठे सवाल गौरतलब है कि हाल ही में इंदौर के एमवाय अस्पताल के SNCU वार्ड में भर्ती दो नवजात शिशुओं की मौत चूहों के काटने से हो चुकी है। इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल उठे थे। अब शिवपुरी के SNCU वार्ड में चूहा दिखने से यहां की व्यवस्थाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के डीन ने दी ये सफाई
इस मामले में शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. डी. परमहंस ने कहा कि अब तक SNCU वार्ड में चूहों के दिखने की कोई घटना सामने नहीं आई थी। फिलहाल इस मामले की बारीकी से जांच करवाई जा रही है। इधर सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को तेजी से शेयर कर रहे हैं और मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *