बालोतरा जिले की सिवाना पुलिस ने युवती का अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिवाना के टॉप-10 आरोपियों में शामिल है। करीब दो साल बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में कामयाब हो पाई। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 1 फरवरी 2023 को पुलिस थाना समदड़ी में उपस्थित होकर रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि अनजान व्यक्ति ने मेरी बेटी के अश्लील फोटो, ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। मोबाइल के जरिए फोन पर धमकियां भी दी गई। समदड़ी पुलिस ने रिपोर्ट पर आईटी एक्ट सहित आईपीसी की धाराओं में मामला दर्ज किया। एसपी कुंदन कंवरिया ने बताया- पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई। मोबाइल नंबरों के आधार पर ट्रेस कर अलग-अलग जगह पर दबिशें दी गई। लेकिन आरोपी पुलिस से बचने के लिए बार-बार जगह बदल रहा था। तकनीकी और परंपरागत पुलिसिंग के जरिए पुलिस ने आरोपी विजयसिंह पुत्र हीरसिंह निवासी कुसीप पुलिस थाना सिवाना बालोतरा को को डिटेन किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कोट में पेश कर आरोपी 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। गहनता से पूछताछ जारी है। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल सालूराम, कांस्टेबल अशोक कुमार, सुरेश कुमार शामिल रहे।


