कैथवाड़ा में पालतू कुत्ते का आतंक:नाबालिग सहित 8 लोगों पर किया हमला, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

कैथवाड़ा कस्बे के कुलयाना रोड पर एक पालतू कुत्ते ने 17 वर्षीय लड़की समेत 8 लोगों पर हमला कर दिया। घटना सुबह की है जब पीड़िता असमा घर के बाहर काम कर रही थी। यूसुफ और आकूब के खुले छोड़े गए कुत्ते ने असमा पर हमला कर दिया। घायल लड़की को कैथवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों के अनुसार अब उसे रेबीज का खतरा है। पीड़िता के पिता घुडचडी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि जब कुत्ते के मालिकों से शिकायत की गई तो उन्होंने लापरवाही से कहा कि ‘ये तो इसी तरह हमला करता है, तुम घर के अंदर रहा करो’। इसी कुत्ते ने वशीम, सोनम और 5 स्कूली बच्चों पर भी हमला किया है। लगातार हमलों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से खतरनाक कुत्तों पर कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *