टोंक में छाए बादल, गर्मी से मिली राहत:बीसलपुर बांध से निकासी घटाई, अब प्रति सेकेंड छोड़ा जा रहा 6010 क्यूसेक पानी

टोंक जिले में बुधवार को बादल छाए हुए है। बादलों की आवाजाही से तेज गर्मी से राहत मिली है। आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। वहीं जिले में स्थित बीसलपुर बांध से पानी की निकासी कम कर दी गई है। बांध में पानी की आवक कम होने के कारण निकासी घटाई गई है। अब बांध का एकमात्र गेट, गेट नंबर 9 को 1 मीटर खोलकर प्रति सेकेंड 6010 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
बीसलपुर बांध परियोजना के एईएन दिनेश कुमार बैरवा ने बताया कि बांध का जलस्तर मेंटेन कर पानी की निकासी की जा रही है। आने वाले दिनों में एकमात्र गेट भी बंद होगा
बीसलपुर बांध में पानी की आवक पड़ने पर एक दिन बाद ही निकासी घटा दी गई। बांध के 9 नंबर गेट को डेढ़ मीटर से घटाकर अब केवल 1 मीटर खोला हुआ है। इससे बनास नदी में प्रति सेकंड 6010 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जबकि इससे पहले इसी गेट से 9015 क्यूसेक पानी निकासी हो रही थी।
बारिश कम होने और बांध में पानी की आवक घटने पर यह फैसला लिया गया। अगर आने वाले दिनों में बारिश नहीं हुई तो इस गेट को भी बंद किया जा सकता है। 26 डिग्री दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान
बता दें कि 24 जुलाई को इस साल में बांध का पहला गेट खोला गया था। इसके बाद 3 बार 6 गेट तक और एक बार 8 गेट तक खोलकर पानी निकासी की गई थी।
इधर जिले में बुधवार हल्के बादल छाए हुए है और ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *