अलवर शहर में भगत सिंह सर्किल के निकट स्थित पीएम नवीन उच्च माध्यमिक विद्यालय अलवर की डिजिटल लाइब्रेरी से चोर 1.90 लाख रुपए के कंम्प्यूटर व उपकरण चोरी कर ले गए। अब पुलिस CCTV के आधार पर मामले की जांच में लगी है। स्कूल के वरिष्ठ पुस्तकालय अध्यक्ष राजेश कुमार जैन ने बताया कि 22 अगस्त को एफएमएस योजना अंतर्गत 7 डेस्कटॉप, 7 सीपीयू, 7 कीबोर्ड, 7 माउस, 4 कंप्यूटर हेडफोन, 1 वेब कैमरा, 1 इंटरनेट डिवाइस व 14 कुर्सियां स्थापित की गई थीं। सुरक्षा के लिए विद्यालय की ओर से लोहे का गेट बनवाने का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन अधूरा रहने के कारण चोरों ने 15 व 16 सितंबर की रात गेट को तोड़ चोरी कर ले गए। लाइब्रेरी से 3 डेस्कटॉप, 3 सीपीयू, 3 कीबोर्ड, 3 माउस सहित अन्य उपकरण चोरी हो गए। चोरी गए उपकरणों की कीमत लगभग 1.90 लाख रुपए बताई जा रही है। विद्यालय के वरिष्ठ पुस्तकालय राजेश कुमार जैन ने बताया थाना कोतवाली अलवर में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच सहायक उपनिरीक्षक इलियास खान को सौंपी है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।


