PM मोदी का जन्मदिन..मनेंद्रगढ़ में सेवा पखवाड़ा की शुरुआत:भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया झाड़ू; कई जगहों की सफाई की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में सेवा पखवाड़ा अभियान शुरू हुआ। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय स्तंभ चौक, शीतला माई की मढ़िया और मुख्य मार्ग पर सफाई अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया। मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा समाजहित और राष्ट्रसेवा का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के लिए छोटे-बड़े कार्यों में योगदान की अपील की। PM के जन्मदिन को बताया सेवा दिवस नपाध्यक्ष प्रतिमा यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस बताया। उन्होंने कहा कि नगरवासियों को स्वच्छता में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने महिलाओं से अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। यादव ने कहा कि मातृ शक्ति के आगे आने से समाज में तेजी से बदलाव आता है। मनेंद्रगढ़ नगर में सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरुआत में स्वच्छता और समाजहित का उत्साह दिखा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य मछुआरा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा, नपाध्यक्ष प्रतिमा यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी समेत कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *