आयकर पोर्टल में तकनीकी खामियों से परेशान करदाता:राजस्थान कांग्रेस की सीए सेल ने की ITR की डेडलाइन 30 सितंबर तक बढ़ाने की मांग

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सीए सेल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आयकर रिटर्न जमा करने की समय सीमा बढ़ाने की मांग की है। सेल ने 15 सितंबर की मौजूदा डेडलाइन को बढ़ाकर 30 सितंबर करने का प्रस्ताव रखा है। सीए सेल के ब्यावर जिलाध्यक्ष सीए सुंदर नारायण शर्मा के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष नितिन व्यास ने जयपुर में आयकर विभाग को ज्ञापन सौंपा है। आयकर पोर्टल पिछले एक सप्ताह से कई तकनीकी समस्याओं से जूझ रहा है। पोर्टल की गति बेहद धीमी है। यह बार-बार हैंग हो जाता है। करदाताओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। AIS/TIS डाउनलोड नहीं हो पा रहा है। चालान जमा करने के बाद भी पोर्टल पर दिखाई नहीं दे रहा है। आधार OTP की समस्या है। वेरिफिकेशन विफल हो रहा है। सीए सेल का कहना है कि इन परिस्थितियों में 15 सितंबर तक रिटर्न दाखिल करना व्यावहारिक रूप से असंभव है। करदाताओं को राहत देने के लिए समय सीमा 30 सितंबर 2025 तक बढ़ाई जाए। साथ ही सेल ने ऑडिट और ऑडिट से जुड़े रिटर्न की तारीख भी आगे बढ़ाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *