कर्नाटक में SBI से ₹21 करोड़ की डकैती:हथियारबंद लुटेरे सेना जैसी वर्दी में आए थे; स्टाफ को बंधक बनाया, 20 किलो सोना लेकर फरार

कर्नाटक के विजयपुरा की SBI ब्रांच में करीब 21 करोड़ की डकैती हो गई। इसमें 1.04 करोड़ कैश और करीब 20 करोड़ कीमत का 20 किलो सोना शामिल है। मंगलवार शाम को 5 हथियारबंद लुटेरे बैंक में लूट करके फरार हो गए। एसपी लक्ष्मण बी निंबारगी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सही रकम और गहनों का ब्योरा बैंक अधिकारियों के आने के बाद स्पष्ट होगा। पुलिस को शक है कि आरोपी महाराष्ट्र की ओर भागे हैं। उनकी तलाश जारी है। सेना जैसी वर्दी पहनकर आए थे लुटेरे पुलिस के अनुसार, लुटेरे सेना जैसी ड्रेस और मास्क पहनकर आए थे। तीन लोग बैंक के अंदर घुसे और दो बाहर खड़े रहे। उन्होंने बैंक मैनेजर, कैशियर और कर्मचारियों को बंधक बनाकर हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद लुटेरों ने कैश और सोना बैग में भरा और बैंक को बाहर से ताला लगाकर भाग निकले। घटना के दौरान गोलियां भी चलाई गईं। इस दौरान बैंक ग्राहकों के लिए बंद था और गार्ड छुट्टी पर था। चार महीने में जिले में दूसरी बड़ी बैंक डकैती इससे पहले 25 मई को विजयपुरा जिले के ही माणगुली गांव की केनरा बैंक शाखा में 53 करोड़ रुपए के सोने और 5.20 लाख रुपए नकद की लूट हुई थी। उस मामले में 15 आरोपी पकड़े गए थे। यह चार महीने में जिले में दूसरी बड़ी बैंक डकैती है। —————————– कर्नाटक में बैंक में डकैती की ये खबर भी पढ़ें… लोन नहीं मिलने पर बैंक से लूटा 17 किलो सोना:मनी हाइस्ट सीरीज से आया आइडिया फिर यूट्यूब वीडियो देखकर बनाया प्लान कर्नाटक के दावणगेरे जिले के एक शख्स ने लोन नहीं मिलने पर बैंक से 17 किलो सोना लूट लिया। पुलिस ने बताया- चोरी का मुख्य आरोपी विजयकुमार (30 साल) आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उसने SBI बैंक में 15 लाख रुपए के लोन के लिए अप्लाई किया था, लेकिन उसका एप्लिकेशन रिजेक्ट हो गया। इससे नाराज होकर उसने बैंक से 13 करोड़ रुपए का सोना लूटा। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *