एडिट कर नाबालिग के बनाए अश्लील फोटो-वीडियो:मनोरंजन के लिए इंस्टाग्राम पर अपलोड किए, दो युवक गिरफ्तार

अजमेर जिले की पींसागन थाना पुलिस ने एक नाबालिग के एडिट कर अश्लील फोटो-वीडियो बनाने व बाद में इंस्टाग्राम पर अपलोड करने वाले दो युवकों काे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में पता चला है, कि दोनों का ही नाबालिग से कोई वास्ता नहीं था और बिना किसी विवाद के अपने मनोरंजन के लिए ऐसा किया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया। नाबालिग का एडिट किया हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पीसांगन थाना प्रभारी प्रहलाद सहाय ने बताया- 11 अप्रैल को पुलिस थाना मांगलियावास क्षेत्र की नाबालिग पीड़िता की फोटो एडिट कर अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने इंस्टाग्राम की डिटेल प्राप्त की और अन्य तकनीकी जानकारी के बाद इंस्टाग्राम फैक आई डी का पता चला। इसके बाद आईडी धारकों के मोबाइल नंबर प्राप्त किए। इसके बाद राजीव वर्मा पुत्र उदयचंद वर्मा उम्र 22 साल निवासी अखेपुरा, बड़ा बाजार अलवर और देवकरण गुर्जर पुत्र हीरा गुर्जर उम्र 26 साल निवासी गुर्जर मोहल्ला तबीजी अजमेर को गिरफ्तार किया गया। दोनों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए। दोनों का नाबालिग से कोई वास्ता नहीं था और एक न्यूड फोटो पर चेहरा बदल कर फोटो एडिट कर दी। दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *