पारसोला में बस पुल से गिरी, 6 घायल:अस्पताल में कराया भर्ती, प्रतापगढ़ से साबला जा रही थी बस

प्रतापगढ़ जिले के धरियावद क्षेत्र में एक निजी बस पुल से नीचे गिर गई, जिसमें 6 लोग घायल हो गए। यह घटना पारसोला के पास हुई। पुलिस के अनुसार, बस प्रतापगढ़ से धरियावद होते हुए पारसोला और साबला जा रही थी। पारसोला के पास पुल से गुजरते समय बस अचानक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। घटना के कारणों की प्रारंभिक जांच जारी है। घायलों में से कुछ का इलाज पास के उप स्वास्थ्य केंद्र पारसोला में किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल अन्य लोगों को धरियावद उप स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही धरियावद डिप्टी नानालाल सालवी ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य ने बताया कि इस दुर्घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *