रायपुर में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी है। इस एक्सीडेंट में एक युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई। उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। गाड़ी में युवक की पत्नी और 2 साल का बच्चा भी सवार था, जो घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। मोहम्मद अफजल ने शिकायत में बताया कि उनका भतीजा मो. राज देवड्या 14 सितंबर को रात 10 बजे दुर्ग से वापस रायपुर आ रहा था। गाड़ी में उसकी पत्नी और 2 साल का बच्चा सवार था। तभी पीछे से तेज रफ्तार में एक इंडिगो कार ने बाइक को टक्कर मार दी। कार रायपुर पासिंग नंबर की थी। इस एक्सीडेंट में कार ने मो. राज देवड्या करीब 100 मीटर तक घसीट दिया। सख्त एक्शन की मांग वही उसकी पत्नी और 2 साल का बच्चा भी उछल कर सड़क पर गिर गए। जिससे उन्हें भी चोंटे आई है। इस एक्सीडेंट में राज के सिर पर गंभीर चोंटे आईं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में डीडी नगर थाने में आरोपी कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में परिवार वालों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


