फायरिंग के बाद इवेंट का हिस्सा बनीं दिशा पाटनी:न्यूयॉर्क में दिखा ग्लैमरस अवतार, गैंगस्टर ने बहन के बयान पर बरेली के घर में चलवाईं गोलियां

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर में 12 सितंबर यानी शुक्रवार को फायरिंग की गई थी। जिस समय फायरिंग हुई उस समय दिशा घर में नहीं थीं। अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर न्यूयॉर्क में हुए एक फैशन इवेंट की झलक शेयर की है। दिशा पाटनी न्यूयॉर्क में केल्विन क्लेन का स्प्रिंग 2026 कलेक्शन प्रमोट करने पहुंची थीं, जिसे वेरोनिका लिओनी द्वारा डिजाइन किया गया है। एक्ट्रेस ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से रेड कार्पेट का खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। बरेली स्थित घर में हुई फायरिंग, बहन और पेरेंट्स घर में ही थे दिशा पाटनी का घर उत्तर प्रदेश के बरेली में है। शुक्रवार के दिन उनके घर के बाद 2 बाइक सवार अज्ञात लोगों ने 2 राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। जिस समय फायरिंग हुई उस समय दिशा की बहन खुशबू पाटनी घर पर ही थीं, जो एक आर्मी ऑफिसर हैं। इसके अलावा दिशा के पिता जगदीश पाटनी और मां भी घर में मौजूद थीं। गोलियां चलने के तुरंत बाद एक्ट्रेस के पिता ने पुलिस को सूचित किया। जांच में घर के बाहर से 2 खाली कारतूस बरामद किए गए। सीसीटीवी में बाइकसवारों की झलक भी दिखी है। लॉरेंस गैंग के लोगों ने ली फायरिंग की जिम्मेदारी फायरिंग के कुछ समय बाद ही लॉरेंस गैंग के रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली है। गैंग ने कहा कि दिशा की बहन खुशबू ने प्रेमानंद महाराज और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज के खिलाफ बयान दिया था, जिसकी वजह से उनके घर में फायरिंग करवाई गई है। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि अगर भविष्य में ऐसा दोबारा किया जाता है तो वो किसी को जिंदा नहीं छोड़ेंगे। क्या था खुशबू का बयान? दरअसल, कुछ समय पहले ही प्रेमानंद महाराज और कथावाचक अनिरुद्धाचार्या ने लिव इन रिलेशनशिप पर बयान दिए और कहा कि कई लड़कियों के चरित्र पवित्र नहीं हैं। इसके बाद दिशा की बहन और आर्मी ऑफिसर खुशबू ने 30 जुलाई को एक वीडियो जारी कर कहा- ऐसे लोगों का तो मैं मुंह तोड़ दूंगी। अगर ये शख्स मेरे सामने होता तो मैं इसे अच्छे से समझा देती कि ‘मुंह मारना’ क्या होता है। इसे राष्ट्र विरोधी कहने में मुझे कोई हिचक नहीं। जिस इंसान की सोच इतनी घटिया हो, उसे मंच मिलना ही नहीं चाहिए। खुशबू पाटनी ने सवाल उठाया- अगर कोई लिव-इन में है तो क्या लड़की अकेली है? क्या लड़के शामिल नहीं होते?

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *