तेरापंथ युवक परिषद ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन:हनुमानगढ़ में 800 यूनिट रक्त संग्रहित, युवाओं ने लिया हिस्सा

हनुमानगढ़ में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद ने बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जंक्शन स्थित व्यापार संघ धर्मशाला और टाउन में आयोजित इन शिविरों में कुल 800 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। यह अभियान अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा पूरे विश्व के 121 देशों में चलाए जा रहे मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव का हिस्सा है। परिषद के ऋषभ जैन ने बताया कि जंक्शन में 500 यूनिट और टाउन में 300 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजकों ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। आंचलिक समिति महामंत्री ऋषभ जैन ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्त न तो पैसे से खरीदा जा सकता है और न ही मशीन से बनाया जा सकता है। यह केवल मानव शरीर में ही बनता है। उन्होंने जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए समय-समय पर रक्तदान करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि रक्त की आवश्यकता को देखते हुए तेरापंथ युवक परिषद कई वर्षों से रक्तदान शिविर आयोजित कर रही है। पिछले साल पूरे देश में आयोजित शिविरों में ढाई लाख यूनिट रक्त संग्रहित हुआ था। वहीं, 2023 में 1 लाख 70 हजार यूनिट रक्त एकत्रित कर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। परिषद का लक्ष्य है कि यदि 2030 तक हर साल इन शिविरों का आयोजन जारी रहता है, तो देश में रक्त की वर्तमान कमी को काफी हद तक पूरा किया जा सकेगा। इस अवसर पर आंचलिक अध्यक्ष प्रकाश जैन, पूर्व आंचलिक अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *