पाली में हेमावास बांध की पाल से रिसाव बढ़ा:किसान और अधिकारी मौके पर पहुंचे, कट्टे रखवाकर सुरक्षा की लेयर बनाई

पाली जिला मुख्यालय के निकट स्थित हेमावास बांध की पाल से पानी रिसाव की सूचना पर बुधवार को सिंचाई विभाग के अधिकारी और किसान मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार- 15 दिन पहले जहां पानी का रिसाव हो रहा था, वहीं से पानी रिसाव तेजी हो रहा था। ऐसे में वहां मिट्टी के कट्‌टों की एक और लेयर सुरक्षा को लेकर लगाई गई। मामले में किसान नेता गिरधारी सिंह मंडली का कहना है- फिलहाल खतरे जैसी कोई बात नहीं है। बांध और आसपास के लोग, सभी सुरक्षित है। दरअसल, बुधवार सुबह सिंचाई विभाग के अधिकारियों का सूचना मिली कि हेमावास बांध की दीवार में जहां पहले पानी का रिसाव हुआ था, वहीं से पानी का रिसाव तेज हो गया है। ऐसे में सिंचाई विभाग के अधिकारी और किसान नेता गिरधारी सिंह मंडली, त्रिभुवन सिंह, सुल्तान सिंह, कल्याण सिंह मंडली, कानाराम, दुर्गेश, शेषाराम, मुराद खान, हुकमाराम कीर सहित कई किसान मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के लिहाज से मिट्‌टी के कट्‌टों की एक और लेयर लगाई गई है। 14 गांवों में होती हैं पानी की सिंचाई
जिले में जवाई बांध के बाद हेमावास प्रमुख बांध है। इसके पानी से पाली शहर सहित आस-पास के रामासिया, हेमावास, मंडली, मंडिया गिरादड़ा, गुलाबपुरा, रूपावास, मूलियावास, राऊबा की ढाणी, काणदरा, गुरलाई सहित करीब 14 गांवों में सिंचाई के लिए किसानों को पानी उपलब्ध करवाया जाता है। बांध की भराव क्षमता 28 फीट है। साथ ही पेयजल के लिए भी इस बांध में 500-600 MCFT (मिलियन क्यूबिक फीट) पानी रिजर्व रखा जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *