आमजन को एक ही छत के नीचे मिलेगा समाधान:शहरी सेवा शिविर की शुरुआत,17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आमजन के काम होने का दावा

आमजन को एक ही छत के नीचे सभी डिपार्टमेंट की सेवाएं मिले और उनके काम आसानी से हो सके इसी उद्देश्य के चलते आज शहरी सेवा शिविर का आयोजन नगर निगम परिसर में किया गया।इस दौरान सभी सरकारी डिपार्टमेंट के अधिकारी मौजूद रहे,बड़ी संख्या में आमजन अपनी समस्याओं को लेकर यहां पहुंचा और अधिकारी ने उनके समस्याओं को सुनकर समाधान करने के प्रयास किया।कैंप का आयोजन 17 अक्टूबर तक किया जाएगा। सभी डिपार्टमेंट समाधान का प्रयास करेंगे भीलवाड़ा एमएलए अशोक कोठारी ने बताया कि आज से शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया गया है, इसमें नगर निगम,यूआईटी सहित सभी डिपार्टमेंट के अधिकारी यहां मौजूद रहे,सभी का प्रयास रहेगा की आमजन की समस्याओं के समाधान किया जाए।आने वाली 17 अक्टूबर तक लगातार कैंप आयोजित किए जाएंगे। लोगों को चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे महापौर राकेश पाठक ने बताया कि आमजन को एक ही छत के नीचे सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए शहरी सेवा शिविर का आयोजन आज से शुरू किया गया है।एक महीने तक यह शिविर जारी रहेगा, इस दौरान यहां नगर निगम और यूआईटी के अधिकारी तो मौजूद रहेंगे साथ ही सभी डिपार्टमेंट के अधिकारियों के कोआर्डिनेशन से लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। शिविर को आयोजित करने का एक ही उद्देश्य है कि आमजन को अपनी समस्याओं के लिए एक से दूसरे डिपार्टमेंट के चक्कर न काटने पड़े और उनका समाधान यहां हो सके। शहरवासी समस्याओं के साथ पहुंचे आने वाली 27 अक्टूबर तक रेगुलर निगम परिसर में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे, मौजूद अधिकारियों ने उनकी समस्याओं के समाधान करने का प्रयास किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *