फाजिल्का में बाढ़ के बीच नाव को लेकर विवाद; VIDEO:बीमार महिला को अस्पताल ले जाने, राशन पहुंचाने को लेकर भीड़े दो गुट

फाजिल्का में बाढ़ के बीच दो पक्षों में नाव को लेकर विवाद को गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जानकारी के अनुसार, ढाणी सद्दा सिंह से नाव पर आने-जाने को लेकर विवाद हुआ है। एक पक्ष द्वारा जिद की जा रही है और एक दूसरे से खींचतान करते हुए नाव की रस्सी छीनी जा रही है। ढाणी सद्दा सिंह के सरपंच चन्न सिंह ने कि उनके गांव में वार्ड नंबर एक और वार्ड नंबर 5 के लोगों के बीच विवाद हुआ था। वार्ड नंबर एक के लोग एक बीमार महिला को लेकर गए थे, जिसे फाजिल्का सरकारी अस्पताल इलाज के लिए लेकर जाना था। वहीं वार्ड नंबर 5 के लोग नाव पर राशन गांव में पहुंचाना चाहते थे। इसको लेकर विवाद हो गया। एक दूसरे से नाव को छीनने तक की नौबत आ गई। आखिरकार वार्ड नंबर एक के लोगों को दूसरी नाव उपलब्ध करवाई गई और महिला को इलाज के लिए फाजिल्का पहुंचाया गया। सरपंच का कहना है कि इसी दौरान किसी शख्स ने वीडियो बना ली जो वायरल कर दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *