पलामू में मिली जंजीर से बंधी युवती की लाश:हत्या कर झाड़ियों में फेंके जाने की आशंका, लापता लड़कियों की जानकारी जुटा रही पुलिस

पलामू में बुधवार की शाम एक युवती का शव बरामद हुआ। उसके पैर में लोहे की जंजीर बंधी है और शरीर पर चोट के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के पहले उसे बंधक बनाकर रखा गया होगा। पुलिस ने इसे हत्या मानते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। नावाबाजार थाना क्षेत्र के इटको-विश्रामपुर मुख्य पथ के किनारे रजदीरिया गांव के पास झाड़ियों में शव मिला। चेहरे और शरीर पर भी कई जख्म के निशान पाए गए स्थानीय लोगों ने बुधवार की शाम को शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। युवती की उम्र लगभग 18 से 20 साल है। उसके दाहिने पैर में लोहे की जंजीर बंधी हुई थी, जिसमें ताला लगा है। चेहरे और शरीर पर भी कई जख्म के निशान पाए गए हैं। युवती को बंधक बनाकर मारने के बाद शव को झाड़ियों में लाकर फेंका गया है। युवती की पहचान नहीं हो पाई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एमएमसीएच भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि युवती की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थानों से लापता लड़कियों की जानकारी जुटा रही है और घटना के सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। प्रथम दृष्ट्या शव को कहीं और से लाकर यहां फेंका गया प्रतीत हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *