सिरोही में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। इस पखवाड़े की शुरुआत सिरोही में एक विशाल रैली निकालकर की गई। रैली को जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें करीब 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिन्होंने स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर प्रकाशचंद अग्रवाल (मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद सिरोही), अजय माथुर (सहायक निदेशक, समग्र शिक्षा सिरोही), शिवपाल सिंह (आयुक्त, नगर परिषद), प्रिंसिपल जगदीश सिंह, भगवत सिंह देवड़ा, मंछाराम (विकास अधिकारी सिरोही), खंगाराराम देवासी (अति विकास अधिकारी सिरोही), चांदूखान (जिला परियोजना समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन) सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। रैली अहिंसा सर्किल से शुरू होकर पैलेस रोड, पुराना सिनेमा हॉल, सरजावा गेट और माली समाज से होते हुए वापस अहिंसा सर्किल पर समाप्त हुई। जिला स्तर पर पखवाड़े के लिए जारी कैलेंडर के अनुसार, आगामी दिनों में प्रतिदिन विभिन्न स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।


