जानलेवा हमले के 2 आरोपी गिरफ्तार:लेनदेन विवाद में की थी मारपीट, लोहे की रॉड और चाकू से किया था हमला

डूंगरपुर के चौरासी थाना पुलिस ने जीजा और उसके दो सालों पर जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे 2 हमलावरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने लेनदेन की बात को लेकर हमला किया था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। डूंगरपुर जिले के चौरासी थाने के एएसआई छतरसिंह ने बताया कि अलवर लिखी निवासी कालू अहारी ने 22 जून को रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया कि 21 जून को कालू अपने दो साले महेश और दिनेश के साथ बाइक से घर आ रहा था। इस दौरान नागरिया पंचेला गांव में जयंतीलाल डामोर और गोविंद डामोर ने उनकी बाइक को रोका और लेनदेन की बात को लेकर महेश पर लोहे की रॉड और चाकू से हमला कर दिया। वहीं बीच बचाव करने पर उन पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए । पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की। वहीं पुलिस ने फरार चल रहे जयंतीलाल और गोविंद डामोर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *