भरतपुर शहर की मथुरा गेट थाना पुलिस और DST टीम ने चेन स्नेचिंग गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथी के साथ 5 दिन पहले ही एक महिला की चैन छीनी थी। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कार्रवाई के दौरान दूसरा आरोपी भागने में कामयाब रहा। सीओ सिटी पंकज यादव ने बताया की 25 दिसंबर को करीब 1 बजे न्यू पुलिस क्वार्टर के सामने दो बाइक सवार बदमाश एक महिला की चैन छीनकर भाग गए। महिला इसकी शिकायत मथुरा गेट थाने में करवाई। महिला मोटरसाइकिल ने मोटरसाइबर की नेम प्लेट को देख लिया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाई गई। सीसीटीवी कैमरे के आधार पर बास बोरिया गांव में दबिश दी गई। जहां से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान दूसरा आरोपी पुलिस को देखकर भाग गया। जिस बाइक से बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। उस बाइक को भी गांव से जब्त कर लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया की उसका नाम अजय निवासी बराई जिला धौलपुर का रहने वाला है। वह और उसके साथी एक गैंग की तरह काम करते हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है जिससे आरोपी के गैंग के और भी सदस्यों को गिरफ्तार किया जा सके।


