राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में एक 28 साल की शादीशुदा महिला के साथ उसके दोस्त ने रेप किया। पीड़ित महिला ने सोमवार को खिलचीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, उसका साथी अब भी फरार है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह पिछले 7 साल से अपने पति से अलग होकर मायके में रह रही थी। करीब 6 साल पहले उसकी मुलाकात पानखेड़ी गांव के रहने वाले राधेश्याम सौंधिया से हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच दोस्ती गहरी हो गई। राधेश्याम ने शादी का वादा कर उसका विश्वास जीता। खेत दिखाने का बहाने फार्महाउस पर ले गया महिला पिछले 6 महीने से खिलचीपुर में किराए के मकान में रह रही है। इस दौरान शनिवार को राधेश्याम ने महिला को साड़ी दिलाने के बहाने खिलचीपुर बस स्टैंड पर बुलाया। वहां राधेश्याम अपने साथी नारायण सिंह के साथ बाइक पर इंतजार कर रहा था। दोनों ने महिला को खेत दिखाने के बहाने बाइक पर बिठाया और एक खेत पर ले गए। महिला का आरोप है कि यहां नारायण सिंह ने बुरी नियत से महिला की साड़ी खींच कर, छेड़खानी की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो राधेश्याम उसे पानखेड़ी स्थित अपने फार्महाउस पर ले गया, जहां उसने महिला के साथ बलात्कार किया। मुख्य आरोपी गिरफ्तार, छेड़छाड़ का आरोपी फरार पुलिस ने महिला के दोस्त मुख्य आरोपी राधेश्याम सौंधिया को गिरफ्तार कर लिया। मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 64, 87, 74 और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि, छेड़छाड़ के आरोपी नारायण सिंह अभी फरार है। पुलिस ने फरार आरोपी नारायण सिंह की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नारायण सिंह को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


