पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बुधवार को खजुराहो आए केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक को स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। इस दौरान उन्होंने कॉक्स इंडिया लिमिटेड शराब फैक्ट्री के खिलाफ ज्ञापन दिया। मंत्री की गाड़ी को रोकने के लिए कांग्रेसियों ने करीब 100 मीटर तक दौड़ लगाई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मंत्री समर्थकों के बीच हल्की झड़प भी हो गई। शराब फैक्ट्री से उठ रही बदबू से लोग परेशान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि नौगांव नगर और आस-पास के गांवों में स्थित इस शराब फैक्ट्री से निकलने वाले वेस्टेज (कचरे) की दुर्गंध से लोग बीमार हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बदबू से घबराहट, आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ हो रही है। इस दुर्गंध का असर चंद्रपुर, शिकारपुरा, चांदोरा, दोरिया समेत कई गांवों में देखा जा रहा है। फैक्ट्री पर पहले भी लग चुके हैं आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री सरकारी नियमों का पालन नहीं कर रही, और दूषित पानी को दसान नदी में छोड़ रही है, जिससे खेतों की जमीन भी बंजर हो रही है। इतना ही नहीं, करीब चार साल पहले फैक्ट्री में आग लगने और जहरीली गैस से मजदूरों की मौत की घटना भी हो चुकी है। केंद्रीय मंत्री का काफिला रोका बुधवार को खजुराहो आए केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक को स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। इस दौरान उन्होंने कॉक्स इंडिया लिमिटेड शराब फैक्ट्री के खिलाफ ज्ञापन दिया। मंत्री की गाड़ी को रोकने के लिए कांग्रेसियों ने करीब 100 मीटर तक दौड़ लगाई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मंत्री समर्थकों के बीच हल्की झड़प भी हो गई। इस दौरान मंत्री ने कार से ही ज्ञापन लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया और वहां से चले गए। जनसुनवाई में सौंपा गया ज्ञापन मंगलवार को हुई जनसुनवाई के दौरान भाजपा, गरबा समिति और कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने एसडीएम बृजभान पटेल को फैक्ट्री के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। लोगों ने मांग की कि जल्द से जल्द फैक्ट्री की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। एसडीएम ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी बुधवार को कांग्रेस नगर अध्यक्ष कुलदीप यादव ने कहा कि यदि प्रशासन ने फैक्ट्री के खिलाफ जल्द कदम नहीं उठाया तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि आम जनता की सेहत के साथ कोई समझौता नहीं होने दिया जाएगा।


