प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर 2100 युनिट रक्तदान:भाजपा ने भी किए कई कार्यक्रम, तेरापंथ युवक परिषद के रक्तदान शिविर में आए दो मंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज उदयपुर में कई कार्यक्रम हुए। भाजपा की और से सेवा पखवाड़े की शुरुआत की गई वहीं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की और से कई स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी बड़गांव मंडल ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया इसमें 51 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। शिविर में उदयपुर सासद मन्नालाल रावत, शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, महामंत्री पारस सिंघवी, देवीलाल सालवी, पंकज बोराणा, मण्डल अध्यक्ष मोहन पटेल, देहात जिला महामंत्री दीपक शर्मा, तुषार मेहता शामिल हुए। उदयपुर में 2100 से अधिक युनिट रक्तदान अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के 61वें स्थापना दिवस एवं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद द्वारा उदयपुर में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए जिसमें कुल 2100 से अधिक यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर का शुभारंभ भुवाणा स्थित महाप्रज्ञ विहार से प्रारम्भ हुआ जिसका शुभारंभ राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री बाबुलाल खराड़ी, सहकारिता मंत्री गौतम दक, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, सांसद मन्नालाल रावत, विधायक ताराचंद जैन, विधायक फूलसिंह मीणा, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, जिला प्रमुख ममता कुंवर पंवार, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़, देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने किया। उदयपुर तेरापथ युवक परिषद के अध्यक्ष अशोक चोर्डिया बताया कि महाप्रज्ञ विहार में शिविर का शुभारंभ होने के बाद उदयपुर में विभिन्न 16 से अधिक स्थानों पर शिविरों का आयोजन हुआ जिसमें राजस्थान विद्यापीठ, डबोक, पायरोटेक कलड़वास, फ्यूजन, आई.टी. पार्क मादड़ी, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय गेस्ट हाउस, सीए भवन, सेक्टर-14, प्रताप गौरव केंद्र, जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल बेडवास, विद्या निकेतन, सेक्टर-4, महाप्रज्ञ विहार भुवाणा, अणुव्रत चौक नाईयो की तलाई, महावीर स्वाध्याय भवन सुन्दरवास, उदयपुर मार्बल भवन कार्यालय सुखेर, फतह सागर फिश एक्वेरियम के पास, महावीर साधना एवं स्वाध्याय समिति अंबामाता, सामुदायिक भवन आराधना भवन से आगे मालदास स्ट्रीट आदि शामिल थे। तेरापथ युवक परिषद उदयपुर के रक्तदान शिविर के प्रभारी नीरज सामर ने कहा कि रक्तदान शिविर में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं का भी सहयोग रहा। इस दौरान तेरापथ सभा अध्यक्ष कमल नाहटा, तेरापथ युवक परिषद अध्यक्ष अशोक चोर्डिया एवं मंत्री विनित फुलफगर, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के नोर्थ जॉन कोर्डिनेटर संदीप हिंगड़, मेवाड़ कोच अभिषेक पोखरना, राजीव सुराणा, अभातेयुप सदस्य अजित छाजेड़, मेवाड़ संयोजक भूपेश खमेसरा आदि मौजूद रहे। भाजपा सरदार पटेल मंडल का शिविर
भाजपा सरदार पटेल मंडल की ओर से वार्ड 20 बालाजी मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया एवं जन्मदिन पर केक काटा गया। सेक्टर 14 सीए भवन में रक्तदान किया गया जिसमें शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ सहित कई नेता शामिल हुए। कार्यक्रम संयोजक विजय प्रजापत ने बताया कि इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली, गिर्वा के पूर्व प्रधान तख्तसिंह शक्तावत, मंडल अध्यक्ष डॉ अमृत मेनारिया, जिला महामंत्री देवीलाल सालवी, सनी पोखरना, पूर्व जिला मंत्री दीपक बोल्या आदि मौजूद थे। 70 दिव्यांगजन को मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल दी राजस्थान विद्यापीठ के श्रमजीवी महाविद्यालय प्रांगण में दिव्यांगजन को मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल वितरण किया गया। मुख्य अतिथि सांसद मन्नालाल रावत, ग्रामीण विधायक फुलसिंह मीणा, कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत, कार्यकारी निदेशक अली शाह आदि थे। सीएसआर के तहत पावर फाईनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड की और से यह मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल दी गई।
इस मौके पर 42 लाख रूपये की लागत से बनी 70 दिव्यांगजन को साईकिलों का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया। संस्था द्वारा अब तक 90 लाख रुपए के उपरण वितरित कर चुका है। बेट्री से चलने वाली इस साईकिल में किसी प्रकार का कोई व्यय नहीं होगा पीएम के जन्मदिन पर उदयपुर के कलाकार ने बनाई जलसांझी:भारत का नक्शा और तिरंगा बनाकर दी प्रधानमंत्री को बधाई, हर साल सजती है झांकी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *