बैतूल में खेत में करंट से नाबालिग की मौत:ककड़ी ताेड़ने आया था; किसान और उसका दामाद गिरफ्तार, शव छिपाने का भी आरोप

बैतूल की बीजादेही पुलिस ने ककड़ी तोड़ने गए नाबालिग अमित उईके (17) की करंट लगने से हुई मौत के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी किसान हरि सलाम और उसके दामाद संतोष धुर्वे पर शव छुपाने का भी आरोप है। यह था मामला पुलिस के अनुसार 11 सितंबर की रात अमित अपने दोस्त के साथ खेत में ककड़ी तोड़ने गया था। उसी दौरान खेत में लगे बिजली के करंट वाले तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जांच में पता चला कि खेत मालिक हरि सलाम ने सुरक्षा के नाम पर करंट के तार लगाए थे, जिन्हें घटना के बाद उसने हटा दिया था। शव घर के पास फेंकने के आरोप आरोप है कि हरि सलाम और उसके दामाद संतोष ने मृतक का शव घर के पास फेंककर मामले को छुपाने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। करंट के तार और अन्य सामान बरामद पुलिस ने खेत से करंट के तार, मृतक की चप्पल और शव को ले जाने में इस्तेमाल हुई रस्सी व लकड़ी भी बरामद की है। पुलिस ने किसानों और आम जनता से अपील की है कि खेत या मकानों की सुरक्षा के लिए करंट प्रवाहित तारों का इस्तेमाल न करें, क्योंकि यह जानलेवा होने के साथ-साथ कानून के खिलाफ भी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *