अमृतसर | दमदमी टकसाल के प्रमुख एवं संत समाज के प्रधान संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा ने पटियाला जेल में बंद सिख कैदी संदीप सिंह पर हुए अत्याचार की निंदा की। उन्होंने चेतावनी दी कि जेल प्रशासन अत्याचार करने की भूल हरगिज न करें, सिख कौम किसी भी कीमत पर अत्याचारों को बर्दाश्त नहीं करेगी। यदि भाई संदीप सिंह पर अत्याचार तुरंत नहीं रोका गया तो इसके नतीजे गंभीर होंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी जेल प्रशासन पर होगी। संत खालसा ने खुलासा किया कि जेल के अंदर भाई संदीप सिंह की बेरहमी से पिटाई तब की गई जब उसका विवाद उन पुलिस अधिकारियों से हुआ जो सिख युवकों को फर्जी मुठभेड़ों में मारने के आरोप में सजा काट रहे हैं ।


