अमृतसर सिटी | छेहर्टा फाटक स्थित शिव मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। उनकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए भक्तों द्वारा महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया। अनुष्ठान के बाद भक्तों और बच्चों में बिस्किट, टॉफी और फल वितरित किए गए। इस अवसर पर दिगंबर स्वामी हरिनारायण महाराज ने कहा कि शास्त्रों के अनुसार राजा में ईश्वर का अंश होता है।


