तिल्दा-नेवरा| छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज तिल्दा राज की प्रकरण बैठक कुर्मी बोर्डिंग में राजप्रधान ठाकुरराम वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें 30 प्रकरणों में से 19 प्रकरणों का निवारण किया गया। साथ हीं युवा अध्यक्ष दीपक वर्मा के नेतृत्व में एमआरएम हॉस्पिटल खरोरा के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सर्व समाज के 80 लोगों ने यहां इलाज कराया। युवाध्यक्ष दीपक वर्मा ने कहा कि समाज के राजप्रधान ठाकुरराम वर्मा तथा वरिष्ठजनों ने मुझे जो अहम जिम्मेदारी दी है, पूरी कूंगा।


