दरिमा | बारिश में दरिमा के वार्ड 8 में एक ग्रामीण के कच्चे मकान की दीवार भर-भराकर गिर गई। गनीमत ये रही कि आसपास कोई नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वार्ड 8 के निवासी सोहन राम नाई ने बताया कि सोमवार को हुई तेज बारिश के बीच घर की एक दीवार पूरी तरह से धरासाही हो गई। इसकी चपेट में आने से घर के अंदर रखा सामान भी नष्ट हो गया। दीवार गिरने से एक कमरे वाला मकान भी अब रहने लायक नहीं रह गया है। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार की है।


