सेवा का संकल्प लेकर किया रक्तदान

भास्कर न्यूज | सीतापुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले प्रधानमंत्री के राष्ट्रहित में दिए जा रहे संबोधन को सुना। इसके बाद अस्पताल परिसर में कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिवस मनाया। इस दौरान मरीजों को फल बांटे गए। विधायक रामकुमार टोप्पो ने भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और अस्पताल प्रबंधन से उपचार व स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलना सरकार की प्राथमिकता है। जन्मदिवस कार्यक्रम के अंतर्गत विधायक ने भाजपा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का भी निरीक्षण किया। शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया। इस दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और अस्पताल स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा, समर्पण और जनकल्याण के रूप में मनाने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *