रोपड़|प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा मंडल ने गांधी चौक में लड्डू बांटे। मंडल अध्यक्ष जगदीश चंदर काजला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित किया है और उनके नेतृत्व में भारत ने विश्व मंच पर नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन को हम समाजसेवा और उत्सव के रूप में मनाते हैं। इस दौरान सतिंदर नागी, जीवत जैन, टोनी वर्मा, दर्शन लाल वर्मा, महेश कपूर, सुधीर शर्मा, जीत राम, परवीन नागी, अमित गुरु, सतीश कुमार, चंदन वर्मा, राम लाल धवन, जतिंदर वर्मा, संजीव शर्मा, गौरव बाली समेत अन्य कार्यकर्ता और गणमान्य उपस्थित थे।


