20 सितंबर को लगाया जाएगा रक्तदान कैंप

श्री आनंदपुर साहिब|लायन्स क्लब की मीटिंग क्लब अध्यक्ष राजविंदर सिंह सोढी की अध्यक्षता में हुई। पीआरओ संजय महाजन ने बताया कि हर साल भाई कन्हैया जी की बरसी के अवसर पर क्लब की ओर से लगाए जाने वाले रक्तदान शिविर के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही फैसला लिया गया कि इस साल रक्तदान शिविर 20 सितंबर को सुबह 08 बजे से दोपहर 02 बजे तक नगर कौंसिल श्री आनंदपुर साहिब के सहयोग से भगत रविदास चौक में लगाया जाएगा। इसके लिए जपनजोत सिंह सैफी को प्रोजेक्ट चेयरमैन नियुक्त किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष राजविंदर सिंह सोढी ने कहा कि आने वाले समय में भी ऐसे प्रोजेक्ट जारी रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *