श्री आनंदपुर साहिब/नंगल सिटी|132 केवी सब स्टेशन श्री आनंदपुर साहिब से चलते 11 केवी ढेर फीडर की सप्लाई वीरवार को बंद रहेगी। इस दौरान गांव बणी, मजारा सद्देवाल, गंगूवाल, बासोवाल, मांगेवाल,बीकापुर हेठला, उपरला सूरेवाल, उपरला गंभीरपुर की सप्लाई सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्रभावित रहेगी। इसी तरह सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक 11केवी जैन फीडर के तहत आने वाले शिवालिक एवेन्यू, रामपुर साहनी, फोकल प्वाइंट इंडस्ट्रियल एरिया, मैदा माजरा, भट्ठा कॉलोनी में बिजली बंद रहेगी।


