दूसरे दिन भी काम पर नहीं लौटे सफाईकर्मी, 100 टन कूड़ा जमा

भास्कर न्यूज| रोपड़ नगर कौंसिल रोपड़ के सफाई मजदूर संघ यूनियन और कॉन्ट्रेक्ट कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते पूरे शहर में गंदगी का अंबार लगना शुरू हो गया है। एक अनुमान के मुताबिक अब तक 100 टन से अधिक कूड़ा इकट्ठा हो चुका है, जिससे बदबू फैलने लगी है और बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। वहीं, हड़ताली कर्मचारियों ने कहा कि सफाई का काम निजी कंपनी को सौंपना गलत है। अगर यह टेंडर प्राइवेट कंपनी को दिया गया तो कर्मचारियों की नौकरियां खतरे में पड़ जाएंगी। यूनियन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि नगर कौंसिल प्रबंधन मजदूरों की समस्याओं को हल करने की बजाय निजीकरण की राह अपना रहा है, जो नुकसानदायक साबित होगा। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों व अध्यक्ष अजय कुमार भट्‌टी, वाटर सप्लाई अध्यक्ष प्रषोत भट्‌टी, स्लीम कुमार, अशोक कुमार, सोहन लाल, सुखविंदर सिंह आदि ने कहा कि जब तक प्रशासन टेंडर वापस नहीं लेता और उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं करता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बातचीत कर समाधान नहीं निकाला गया तो हड़ताल को और भी तेज किया जाएगा। वहीं शहरवासियों ने भी प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द इस मसले का हल निकाला जाए ताकि सफाई व्यवस्था पटरी पर लौट सके। इस हड़ताल में नंगल से आए जिला अध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि मांगे पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *