10 ग्राम नशीले पाउडर और नशा करने के आदी दो युवकों समेत तीन पकड़े

भास्कर न्यूज| रोपड़ एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि जिला पुलिस ने नशा करने के आदी दो लोगों और 10 ग्राम नशीले पाउडर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा जिले में “कार्डन एंड सर्च ऑपरेशन” चलाकर ड्रग हॉट स्पॉट स्थलों की जांच की गई। इस दौरान थाना सिंघ भगवंतपुर की पुलिस ने कुलविंदर सिंह निवासी गांव सोलखियां को 10 ग्राम नशीले पाउडर सहित गिरफ्तार किया। एसएसपी ने बताया कि इसके अलावा थाना नूरपुरबेदी पुलिस ने नशे के आदी नरेश कुमार निवासी गांव बड़वा को काबू किया। वहीं, कीरतपुर साहिब पुलिस ने सुखविंदर सिंह निवासी भरतगढ़ मोहल्ला सुनियारा को नशा करने का आदी होने पर पकड़कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। एसएसपी ने बताया कि जिले में अमन-कानून की स्थिति बनाए रखने, गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने, नशा तस्करी और समाज विरोधी तत्वों को खत्म करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर कार्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाए गए और ड्रग हॉट स्पॉट्स की गहन जांच की गई। उन्होंने लोगों से अपील की है कि नशे के खात्मे के लिए पुलिस का पूरा सहयोग करें। नशा तस्करी की जानकारी सेफ पंजाब एंटी ड्रग हेल्पलाइन नंबर 97791-00200या जिला पुलिस के अन्य नंबरों पर साझा करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *