मोगा के दो खिलाड़ियोंका पंजाब टीम में हुआ चयन

मोगा | एपेक्स मेंबर पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन पीसीए की जूनियर तथा सीनियर चयन कमेटी ने मोगा के खिलाड़ियों को पंजाब की नई टीम के लिए चयन किया। जूनियर कमेटी द्वारा मोगा के नौजवान खिलाड़ी शानवीर सिंह को अंडर-19 में चुना गया है, जोकि 20 से 24 सितंबर तक कोलकाता में बंगाल अंडर-19 टीम के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में हिस्सा लेगा। यह टीम 17 सितंबर को मोहाली से रवाना होगी। दूसरी सीनियर चयन कमेटी द्वारा मोगा के खिलाड़ी जसकरणवीर सिंह को पंजाब की सीनियर टीम में शामिल किया है, जोकि 21 से 30 सितंबर तक उदयपुर में राजस्थान सीनियर टीम के साथ प्रैक्टिस मैच खेलेगा। पंजाब टीम कल 19 सितंबर को मोहाली से रवाना होंगे तथा खिलाड़ी को 16 सितंबर सांय तीन बजे तक आईएस बिंदरा क्रिकेट स्टेडियम मोहाली में हेड कोच संदीप शर्मा के पास रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। खिलाड़ियों को अपने साथ सफेद किट लेकर जाने की हिदायत दी है। जिला क्रिकेट एसो. के पैटर्न डॉ. संजीव कुमा, अध्यक्ष रविंदर सिंह, ज्वाइंट सचिव राजीव कुमार, प्रदीप मोंगा, सन्नी मनचंदा, हेड कोच मंजीत कुमार, कोच बेअंत सिंह ढिल्लों, कपिल देव, हर्शदीप सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *