मोगा | आईएसएफ कॉलेज ऑफ फार्मेसी द्वारा गांव साफूवाला में फर्स्ट एड दिवस की वर्कशॉप का आयोजन इसपोर स्टूडेंट चैप्टर के द्वारा किया गया। कोअॉर्डिनेटर डॉ. सौरभ कोसे प्रोफेसर एवं हेड डिपार्टमेंट ऑफ फार्मडी ने बताया कि इसपोर चेप्टर के विद्यार्थियों कमलजीत, अभिषेक, शीतीजा, गौरी सूद, नवीन और आशीष ने साफूवाला गांव के लोगों को फर्स्ट एड के बारे में, बेहोशी, सांप के काटना, जानवरों के काटने से, मधु मक्खी, बिछु के काटने से होने वाली पीड़ा, फेक्चर, नाक से खून आना, सांस लेने में परेशानी के बारे में आदि विषयों पर अपनी जानकारी दी। मौके पर फार्म डी तृतीय वर्ष एवं इसपोर स्टूडेंट चेप्टर के विद्यार्थी मौजूद थे।


