आयुर्वेद दिवस पर रैली की आयोजित

मोगा | आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयुर्वेद जन-जन के लिए और धरती के लिए विषय पर श्री सत्य साई आयुर्वेदिक कॉलेज द्वारा राइडर रैली का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ धन्वंतरि वंदना के साथ किया गया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. पीसी सिंगला और वाइस प्रिंसिपल डॉ. रजनी सिंगला ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर मिनी सचिवालय ऑफिस, सब्जी मंडी, बस स्टैंड होते हुए वापस कॉलेज में संपन्न हुई। रैली में विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा लोगों को आयुर्वेद अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कॉलेज के विद्यार्थियों ने आम लोगों को आयुर्वेदिक दिनचर्या, ऋतुचर्या तथा नशामुक्त जीवन के विषय में जागरूक किया तथा पंपलेट्स वितरित किए। इस अवसर पर यह संदेश दिया कि आयुर्वेद केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं समाज कल्याण से भी गहराई से जुड़ा हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *