मोगा | अग्रवाल समाज सभा की बैठक डॉ. अजय कांसल के नेतृत्व में आयोजित की गई। जिसमें समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य रूप से महाराजा अग्रसेन जयंती के आयोजन पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया कि जयंती उत्सव को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष कमेटी का गठन किया जाएगा। यह कमेटी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने, व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने तथा आयोजन को सफल बनाने का कार्य करेगी। बैठक में यह भी तय किया कि समाज के सदस्य आगामी सात अक्टूबर को अग्रोहा धाम में आयोजित वार्षिक मेले में सामूहिक रूप से शामिल होंगे।


