बाढ़ में जान गंवाने वालों की आत्मिक शांति के लिए रखा 2 मिनट का मौन

मोगा | यूनिवर्सल मानव अधिकार एसोसिएशन कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक सुरिंदर सिंह बावा चेयरमैन मालवा जोन, गुरजीत सिंह अध्यक्ष, वीपी सेठी सरप्रस्त की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम गत दिनों भारत के कई राज्यों में आई बाढ़ से हुए नुकसान के लिए संवेदना व्यक्त की और जो जानी नुकसान हुआ है, उनकी आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर संवेदना प्रकट करते हुए प्रार्थना की गई कि भगवान उनको अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को यह असह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बाढ़ के नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के अतिरिक्त एनजीओ के साथ साथ सभी पंजाबी गायक और फिल्म जगत के कलाकार विशेष रूप से मोगा के जमपल सोनू सूद और उनकी बहन मालविका सूद स्वय बाढ़ प्रभावित लोगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए प्रशंसनीय सेवा निभा रहे हैं। इसी क्रम में यूनिवर्सल मानव अधिकार एसोसिएशन इस बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई में अपना सहयोग देने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *