वृद्धाश्रम की महिलाओं को सूट, दवाइयां और खाने का सामान देकर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

भास्कर न्यूज | मोगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सीमांत गर्ग ने मोगा के बेदी नगर में स्थित वृद्धाश्रम में जाकर महिलाओं को सूट, दवाइयां और खाने का सामान वितरित कर उनको प्रधानमंत्री द्वारा गरीब व जरूरतमंदों के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर भाजपा आईटी सेल के पूर्व इंचार्ज मुकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष उमा कांत, शशिकांत, मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, अमनदीप ग्रोवर, जतिंद्र चड्ढा, हेमंत सूद, विक्की सितारा, राजेंद्र गाबा आदि मौजूद थे। इस मौके पर डॉ. सीमांत गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने देश के गरीबों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं के लिए नई-नई योजनाएं बनाकर उनका लाभ जमीनी स्तर पर पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि जन-धन योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता देना, गरीब महिलाओं को उज्जवला स्कीम के तहत मुफ्त सिलेंडर मुहैया करवाना, प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता देना, नौजवान महिलाओं को अपने काम धंधे शुरू करने के लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाकर लाभ देना, प्रधानमंत्री अनाज योजना के तहत देश के करोड़ों लोगों को अनाज मुहैया करवाना, छोटे रेहड़ी-फड़ी वालों को 10 हजार रुपए से लेकर एक लाख रुपए तक बिना गारंटी कर्जे मुहैया करवाना, छोटे व्यापारियों को 50 हजार रुपए से लेकर 10 लाख रुपए तक बिना गारंटी कर्ज मुहैया करवाना, कच्चे मकानों को पक्के करने के लिए गरीब लोगों को डेढ़ लाख से अधिक की आर्थिक सहायता देना के अलावा और भी कई योजनाएं बनाकर देश के जरूरतमंद व गरीब लोगों को लाभ पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल दौरान भारत का नाम शिखरों तक पहुंचाकर पूरे संसार में मान-सम्मान भारत को दिलाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा गरीबों व जरूरतमंदों के लिए किए जा रहे कार्यों को स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के को बधाई देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामनाएं दी। वृद्धाश्रम में सामान वितरित करते डॉ. सीमांत गर्ग, मुकेश शर्मा, शशिकांत, उमाकांत व अन्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *