आर्किटेक्ट और प्लानर्स ने भेंट किया गुरुद्वारा गोदड़ी साहिब का 3डी मॉडल

फरीदकोट | बाबा फरीद आगमन पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा गोदड़ी साहिब का प्रतीकात्मक 3डी मॉडल गुरुद्वारा प्रबंधन को भेंट किया। यह आर्किटेक्ट और प्लानर्स सिमरजीत सिंह तूर और बलकार सिंह बराड़, ऑटो कैड एक्सपर्ट सुखदीप सिंह तथा मॉडल डिजाइनर स्वर्णजीत सिंह वासी गौसपुर, लुधियाना ने किया। बाबा फरीद संस्थाओं के अध्यक्ष सिमरजीत सिंह सेखों ने इस भेंट के लिए उनका आभार जताया। इस दौरान चरणजीत सिंह सेखों, दीपइंदर सिंह सेखों, गुरजाप सिंह सेखों और नरिंदरपाल सिंह बराड़ भी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *